Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रोडवेज की 2 अनुबंधित बसें आपस में भिड़ीं, परिचालक समेत दर्जन भर सवारियां घायल 

अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रोडवेज की दो अनुबंधित बसें आपस में टकरा गई। हादसे में एक बस का परिचालक और दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल अजमेर रेफर कर दिया। वहीं चोटिल हुए यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रात 10 बजे मांगलियावास क्षेत्र के सराधना इलाके में जोधपुर से अजमेर आ रही बस ब्यावर की तरफ जाने वाली रोडवेज बस से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

 

2 contracted buses of roadways collided with each other

 

इसी दौरान मांगलियावास थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। पुलिस के मुताबिक हादसे में करीब 10 से 15 यात्री घायल हुए इनमें से अजमेर के दाता नगर निवासी तेज सिंह, जोधपुर के शक्तिनगर निवासी भीम सिंह और एक बस के परिचालक जोधपुर निवासी राजपाल सिंह को गंभीर हालत में जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल तेज सिंह को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया। वहीं घायल भीम सिंह और परिचालक राजपाल सिंह को अति गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !