Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर की बढ़ी मुश्किलें

नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान हाई कोर्ट ने रिश्वत मामले में दलीलें सुनने के बाद उनके निलंबन पर रोक लगा दी। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया, लेकिन पदभार ग्रहण करते ही स्वायत्त शासन विभाग ने उन्हें फिर से नोटिस थमा दिया।

 

23 अगस्त को जारी इस नोटिस में महापौर से राजेंद्र वर्मा मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। गुर्जर से इस संबंध में अगले 3 दिन में जवाब देने को कहा है। तय दिनों में जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Increased difficulties of Municipal Corporation Heritage Mayor Munesh Gurjar

 

दूसरी तरफ पदभार ग्रहण करने के बाद उनके समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा हेरिटेज निगम में दिनभर खुशी का माहौल रहा। मुनेश गुर्जर के ससुर कैप्टन राम प्रसाद गुर्जर ने कोर्ट से राहत मिलने के बाद कहा कि ऊपर वाला हमेशा सही फै सला करता है।

 

वहीं हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद पदभार संभालने से पहले महापौर ने गोविंददेवजी मंदिर और मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिलने का समय दिया तो उनसे मिलकर पूरी घटना से अवगत कराऊंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !