Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्यार्थियों को दी गुड टच बेड टच की जानकारी

संपूर्ण राजस्थान में संचालित सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान कार्यक्रम के तहत जिले में विद्यालय स्तर पर 1043 विद्यालयों में गुड टच बेड टच विषय पर प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग हेतु राज्य स्तर से नियुक्त जिला प्रभारी सुश्री निशा उपायुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा जिले के विद्यालयों का अवलोकन कर संबलन प्रदान किया।

 

इस दौरान उपायुक्त द्वारा छात्र-छात्राओं से अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श की समझ के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही बताया कि किसी भी बालक-बालिका के साथ ऐसी घटना होती है तो बिना डरे अपने विश्वसनीय साथी, शिक्षक, मम्मी-पापा, भाई-बहन को अवश्य बताएं।

 

Good touch bad touch information given to the students in sawai madhopur

 

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता ने अवलोकन के दौरान विद्यालय के संस्था प्रधानों और प्रशिक्षण प्रभारीयों को समय-समय पर विद्यालय में इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन कर बालकों की जानकारी को अपडेट करते रहने के लिए कहा। अवलोकन के दौरान कार्यक्रम अधिकारी किरोड़ी लाल मीणा द्वारा बताया गया की प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपयोग में ली गई सामग्री को विद्यालय में ऐसे स्थान पर प्रदर्शित करे जिसे सभी बालक देख सके।

 

साथ ही सभी संस्था प्रधानों द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओें, स्टाफ के सदस्यों एवं अभिभावकों की संख्या शाला दर्पण पर प्रविष्ठ करने हेतु बताया गया। अवलोकन के दौरान घनश्याम बैरवा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा, कालूराम बैरवा सहायक निदेशक, राकेश मीणा सहायक परियोजना समन्वयक भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !