बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी लखन पुत्र रामकुंवार निवासी रोडावद और भरतलाल पुत्र रामकुंवार निवासी रोडावद थाना बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग के आरोप में ग्राम रोडावद से जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी लखन व भरतलाल के खिलाफ थाना बहरावण्डा कलाॅ पर प्राप्त परिवाद की जांच के दौरान पूछताछ करने पर आरोपी आवेश में आ गये व परिवादी से गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो गये जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा समझाईश की गई लेकिन नहीं माने और ज्यादा उत्तेजित हो गये जिस पर शान्ति भंग का अंदेशा होने पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु अलावा गिरफ्तारी के अन्य कोई विकल्प नहीं होने पर आरोपियों को सीआरपीसी में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी गोपालराम मीना, गोविन्द कांस्टेबल एवं लखपतराज चालक कांस्टेबल आदि शामिल है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया