Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कांग्रेस सेवादल चलाएगी परिवर्तन यात्रा पर्दाफाश जनजागरण अभियान

जिला कांग्रेस सेवादल सवाई माधोपुर द्वारा सवाई माधोपुर जिले में परिवर्तन यात्रा पर्दाफाश जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। गौरतलब है की भाजपा द्वारा 2 सितम्बर से प्रायोजित परिवर्तन यात्रा का सच जनता के सामने लाने हेतु जिले में विधानसभा वार परिवर्तन यात्रा पर्दाफाश जन जागरण समितियां बनाई गई है। सेवादल जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी ने बताया की परिवर्तन यात्रा पर्दाफाश समितियों के माध्यम से जिला कांग्रेस सेवादल विधानसभा वार राजस्थान सरकार की जानकल्याण कारी योजनाओं व फ्लेगशिप योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगी। साथ ही भाजपा द्वारा प्रायोजित परिवर्तन यात्रा का असली मकसद जनता के सामने रखेगी।

 

जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी ने बताया की भाजपा क्या परिवर्तन चाहती है, क्या गहलोत सरकार द्वारा गरीब परिवारों को महंगाई राहत पहुंचाई वो परिवर्तन करना चाहती है, क्या उज्जवला योजना में मिले गैस सिलेंडर धारकों को 500 रूपये में मिल रहे, सिलेंडरों का परिवर्तन चाहती है या चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में मिल रहे 25 लाख रूपये के इलाज को परिवर्तन करना चाहती है या गहलोत सरकार द्वारा जन्म से मृत्यु तक विभिन्न योजनाओं का लाभ राजस्थान की जनता को दे रही है उन योजनाओं का परिवर्तन चाहती है, गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा क्या लम्पी वाइरस से मरने वाली गायों का मुआवजा किसानो को मिला उसे परिवर्तन चाहती है।

 

District Congress Seva Dal will run Parivartan Yatra public awareness campaign in sawai madhopur

 

अब जनता को तय करना है की भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मूल भाव क्या है क्यों ये सत्ता पाने के लिए छटपटा रही है। स्वामी ने बताया की इन्ही मुद्दों को लेकर हम सेवादल के स्वेत सैनिक परिवर्तन यात्रा पर्दाफाश जनजागरण अभियान के तहत जनता के बीच जा रहे है। जिसके लिए विधानसभा वार समितियां बनाई गई जो निम्न प्रकार है सवाई माधोपुर विधानसभा के लिए गुरुवचन वाल्मीकि, आसीब खलीफा, मीनू कुमारी मीणा, शिव प्रकास कांवारिया, जुगलकिशोर वर्मा, खण्डार विधानसभा से बनवारी लाल बैरवा, देवकीनंदन शर्मा, मुरारी लाल बैरवा, माखनलाल मीणा, धन्ना लाल बैरवा, बामनवास विधानसभा से सलीम मिर्जा, हेमराज मीणा, प्रेम चंद वर्मा, जाकिर शाह, हरपाल कौर, सुनीता करणावत को सदस्य बनाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !