भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष यशस्वी नारायण मीणा के पदभार ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा सवाई माधोपुर की तरफ से भव्य स्वागत किया गया।

एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय सिंह मीणा ने बताया कि इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मीणा को त्रिनेत्र गणेश की तस्वीर भेंट कर साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ कार्यालय प्रमुख राजकुमार दाधीच, मोहित मीणा, चेतराम मीणा, मुकेश मीणा, बनवारी मीणा, देवी शंकर मीणा, रामवीर मीणा एवं एसटी मोर्चा सवाई माधोपुर के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया