Sunday , 7 June 2026
Breaking News

टोंक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट

राजस्थान की सियासत का एपिक सेंटर बन चुका टोंक से सचिन पायलट को लेकर बड़ी खबर निकलकर आई है। देशभर में उड़ी सियासी अफवाह पर टोंक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद के एक बयान ने विराम लगा दिया है। देशभर की सियासी गलियारों में सचिन पायलट के विधानसभा चुनाव लड़ने की चल रही अलग-अलग विधानसभा सीटों से चुनावी कमेंट अफवाहों पर विराम लग गया है।

 

सचिन पायलट किस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे

 

कभी दौसा से चुनाव लड़ने की अफवाह तो अभी अजमेर के नसीराबाद और मसूदा से चुनाव लड़ने की अफवाह। टोंक में विरोध के चलते विधानसभा सीट बदलने की अफवाह, इन तमाम अफवाहों और कयासों पर जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद ने विराम लगाते हुए कहा है कि सचिन पायलट टोंक विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस पर्यवेक्षकों और प्रभारी को टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस से 18 कांग्रेसियों ने पायलट के सामने दावेदारी जताते हुए बायोडाटा भी दिया है। विधायक सचिन पायलट एक बार फिर से टोंक विधानसभा से ही चुनावी मैदान में होंगे। यह दावा टोंक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने किया है। टोंक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए टोंक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने बताया कि जिला कोंग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस और कोंग्रेस पार्टी के अग्रिम मोर्चो द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर टोंक विधायक सचिन पायलट को भेजा गया था। भेजे गए प्रस्ताव में पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान में टोंक विधायक सचिन पायलट से एक बार फिर से टोंक विधानसभा से ही चुनाव लड़ने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरी प्रसाद बैरवा का कहना है कि भेजे गए प्रस्ताव पर सचिन पायलट ने अपनी स्वीकृति जारी कर दी है।

 

Sachin Pilot will contest assembly elections from Tonk seat

 

टोंक से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट

 

ऐसे में अब यह अधिकारिक तौर पर कहा जा सकता है कि पायलट टोंक से ही चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले टोंक विधानसभा से करीब 18 नेताओ ने टोंक विधानसभा से चुनाव लड़ने की मंशा जताते हुए अपनी दावेदारी पेश की थी। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। पायलट के विधानसभा क्षेत्र में अब तक पायलट ने खुद कोई दावेदारी नहीं जताई थी। ऐसे में उनके सामने 18 उम्मीदवारों का सामने आना कहीं ना कहीं आपसी गुटबाजी दिखा रहा था। ऐसे में अब जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए इस एलान के बाद इन तमाम अफवाहों ओर चर्चाओं पर भी विराम लग सकता है। जिसमें विधायक सचिन पायलट के अजमेर क्षेत्र स चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !