Thursday , 23 April 2026
Breaking News

दो घंटे के धरना प्रदर्शन से फार्मासिस्टों का आंदोलन हुआ शुरू

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत के प्रदेश स्तरीय आहान पर सवाई माधोपुर जिले के फार्मासिस्ट द्वारा जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में दोपहर दो से चार के बीच धरना प्रदर्शन किया गया जो की मांग पूरा नहीं होने तक अनवरत जारी रहेगा। अनिल गर्ग ने बताया कि 4 सितम्बर से 6 सितम्बर के बीच गेट मीटिंग करके विरोध प्रदर्शन, 8 सितम्बर को जयपुर में एकदिवसीय महारैली एवं मांग नहीं माने जाने पर 11 सितम्बर से 14 सितम्बर तक सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे का कार्य बहिष्कार एवं 15 सितम्बर राज्य के सभी फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यदि सरकार द्वारा उसके बाद भी फार्मासिस्ट की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो सभी फार्मासिस्ट कार्य बहिष्कार करेंगे। खेमचंद मथुरिया जिलाध्यक्ष राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत शाखा सवाई माधोपुर ने बताया कि फार्मासिस्ट हमेशा से ही गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करता रहा है।

 

The movement of pharmacists started with a two-hour strike

 

फार्मासिस्ट की मुख्य मांगे नर्सिंग संवर्ग के समान वेतन भत्ते, 11 वर्षों से लंबित फार्मासिस्टों की वेतन विसंगति दूर कर ग्रेड पे में सुधार करना, पदनाम परिवर्तन कर फार्मासिस्ट को फार्मेसी ऑफिसर एवं फार्मेसी ग्रेड फर्स्ट को सीनियर फार्मेसी ऑफिसर करना, फार्मासिस्ट ग्रेड फर्स्ट के 817 पदों पर पदोन्नति के उपरांत पदस्थापन करना, प्रदेश के सभी दवा वितरण केंद्रों पर मैन विद मशीन की नियुक्ति करना, ऑफलाइन रिकॉर्ड बंद कर ऑनलाइन रिकॉर्ड के आदेश जारी करना, सभी दवा वितरण केंद्र को वातानुकूलित करना, फार्मासिस्ट भर्ती शीघ्र पूरी करना, सभी मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी कॉलेज खोलना आदि मांगे शामिल है। धरने में जिला अध्यक्ष खेमचंद मथुरिया, अनिल गर्ग, वेदप्रकाश मिश्रा, उमेश खंगार, देवेश जैन, घनस्याम मीणा, अयाज अहमद, अरविंद महावर, रजत नामा, मूलचंद मीणा एवं राजेंद्र साहू आदि उपस्थित से थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !