जिला मुख्यालय पर आवासन मण्डल सेक्टर एक में स्थित शीतला पार्क मन्दिर प्रांगण में शीतला पार्क विकास समिति हाउसिंग बोर्ड की बैठक 3 सितम्बर को आयोजित हुई।

बैठक में समिति की ओर से वार्ड के नव निर्वाचित पार्षद अभयंकर शर्मा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पार्क के विकास को लेकर चर्चा की गई। जिसमें पार्षद शर्मा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में समिति पदाधिकारी, सदस्य एवं काॅलोनी के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया