Saturday , 25 April 2026
Breaking News

IFWJ जिला इकाई ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देश में आये दिन पत्रकारों पर होने वाले हमलों पत्रकारों की हत्या जैसे गंभीर मामलों में पत्रकारों के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की आई.एफ.डब्ल्यू.जे. केन्द्र व राज्य सरकार से मांग कर रहा है, इसके लिये देशभर में खासकर राजस्थान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आई.एफ.डब्ल्यू.जे. ब्लॉक उपखण्ड व जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग की जा रही है।

IFWJ submitted memorandum collector demand journalist protection law
इसी कड़ी में शुक्रवार को आई.एफ.डब्ल्यू.जे. सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन देकर प्रदेश में शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई।
जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने ज्ञापन को अति महत्वपूर्ण मानते हुए अविलम्ब सरकार को भिजवाने का आवश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के पत्रकार हीरालाल जैन, बजरंग सिंह राजावत, राजमल जैन, सुनील जोशी, हरकचन्द जैन, दिलीप शर्मा, जितेन्द्र जैन, राजेन्द्र जौलिया, अरविन्द सिंह चौहान, ज़ियाउल इस्लाम सहित कई पत्रकार मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि आई.एफ.डब्ल्यू.जे. प्रदेश संगठन ने पत्रकारों की विभिन्न मांगों का 13 सूत्रीय मांग पत्र चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय दल भाजपा व कांग्रेस को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की थी और दोनों ही दलों ने 13 सूत्रीय पत्रकारों की मांग पत्र को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर लिया जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून प्रमुख बिन्दू है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !