इंडियन टीम के पुर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सोमवार को अपनी पत्नि के साथ गोल्डन टेम्पल मेल ट्रेन से सवाई माधोपुर पहुंचें।

जानकारी के अनुसार कैफ रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण करने के लिये सवाई माधोपुर आए हैं। कैफ सवाई रेलवे स्टेशन से सीधे रणथम्भौर स्थित एक निजी होटल पहुंचे हैं। मोहम्मद कैफ रणथम्भौर नेशनल पार्क के भ्रमण के दौरान रणथम्भौर के बाघों के साथ ही अन्य वन्यजीवों की अठखेलियों का आनन्द उठाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया