30 जनवरी शहीद दिवस के मौके पर युवाओं द्वारा सवाई माधोपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

आसिफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर “हमारा पैग़ाम – भाईचारे के नाम” शीर्षक से आयोजित किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य सर्वधर्म व सर्वसमाज के युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना था, ताकि जिले में किसी भी मरीज को ब्लड की जरूरत पड़ने पर आसानी से ब्लड उपलब्ध हो सके। इस शिविर में अब तक 40 यूनिट रक्तदान किया गया जा चूका है।
शिविर में मुख्य रूप से आसिफ, मगरुब, आकिब, हरिओम, अमित, सगीर खान, महेश योगी, शोयब, हैप्पी सरदार, अजहर खान, सलमान रंगरेज़, गणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
युवाओं द्वारा ब्लड बैंक के चिकित्सकों व कर्मचारियों के भरपूर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया