Thursday , 23 April 2026
Breaking News

 G20 के डिनर में शामिल नहीं हुए मुख्यमंत्री गहलोत, बोले: उड़ान की परमिशन ही नहीं दी 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने G20 के डिनर में नहीं पहुंच पाने पर कहा कि मेरे पहले से चौरड़िया और रामदेवरा के कार्यक्रम थे। इसलिए मैं रुक गया और कोई इन्टेंशन नहीं था। गहलोत ने कहा, डिनर पर जाते तो उड़कर जाते पर उड़ान ही रोक दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अजीब सी स्थिति है, उड़ान रोक दी, उड़ान की परमिशन नहीं मिली, मैंने तो ट्वीट करके जानकारी दी कोई आलोचना नहीं की। जोधपुर एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, उदयपुर से हेलिकॉप्टर जयपुर आना था, लेकिन परमिशन नहीं मिली। इसका ट्वीट किया तो आज गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया कि सीएम की सभी फ्लाइट को मंजूरी थी।

 

821 करोड़ की नई सड़कों को स्वीकृति

 

जोधपुर की सड़कों को लेकर सीएम ने कहा, 821 करोड़ का बजट नई सड़कों के लिए जारी किया है। उन्होंने कहा, जोधपुर की सड़कें टूटी होने की शिकायत रहती है। पीएचईडी सड़क पर काम करती है तो सड़कें खराब हो जाती हैं। उन्होंने कहा, जहां भी काम चल रहा है वहां सड़कें पूरी बनेंगी। इस पर मीटिंग की है कि पीएचडी के काम हों या फिर कोई भी विभाग के काम हों होने के बाद सड़कें समय पर रिपेयर होनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि इसमें अब इम्प्रूवमेंट होगा।

 

Chief Minister Gehlot did not attend dinner at G20 Summit

 

परिवर्तन यात्रा पर बोले फ्लॉप है यह यात्रा

 

सीएम ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को फलॉप बताते हुए कहा कि घबरा रहे हैं लोग, बहुत कम लोग आ रहे हैं। आरोपों में दम है नहीं इनके। आरोपों में दम नहीं तो यात्रा में दम कैसे होगा। हिंदुत्व मुद्दा चल नहीं पा रहा है। हिंदू-हिंदू करके हमें बदनाम करते थे कि सिर्फ हिंदू वहीं हैं हम नहीं हैं, अब पोल खुल गई।

 

गांवों में खुलेगी इंदिरा रसोई

 

सीएम ने कहा कि अब इंदिरा रसोई योजना में अब गरम खाना गांवों में भी आम जनता को खिलाया जाएगा। राजीविका में महिलाओं के सहयोग से यह योजना शुरू होगी। दस हजार महिलाओं को कल रोजगार मिलेगा। हमारी योजनाएं इतनी हैं कि हमें लगता है कि जनता हमारी सरकार रिपीट करेगी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के हेलिकॉप्टर को देरी से फ्लाइंग की मंजूरी मिलने के कारण शुक्रवार को सीकर दौरा निरस्त करना पड़ा था। इस मामले में अब सीएम और गृह मंत्रालय आमने-सामने हो गए हैं। सीएम के हेलिकॉप्टर को परमिशन नहीं मिलने के दावे को शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गलत बताया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के ट्वीट पर गहलोत ने पलटवार करते हुए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !