Thursday , 23 April 2026
Breaking News

महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका – अर्चना मीना

जाग्रत महिलाओं का महासम्मेलन संवर्धिनी का हुआ आयोजन

 

भारत में महिलाएं समाज की विश्वकर्मा हैं – अर्चना

 

राव हम्मीर स्मृति सेवा प्रन्यास द्वारा सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर एक निजी गार्डन में जाग्रत महिलाओं का महासम्मेलन “संवर्धिनी” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक, स्वदेशी जागरण मंच राजस्थान क्षेत्र की महिला प्रमुख एवं इस महासम्मेलन की संयोजिका अर्चना मीना ने कहा कि महिलाओं ने ऐतिहासिक रूप से सदैव ही किसी समुदाय, समाज या राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारी का स्वतंत्र, सशक्त और मुखर रूप उस कल्पना का एक अभिन्न अंग रहा है जिसके परिणामस्वरूप भारतीय संस्कृति और सभ्यता का निर्माण किया गया है।

 

Women have played an important role in nation building – Archana Meena

 

उन्होंने कहा मातृ शक्ति जब किसी असाधारण कार्य को हाथ में ले लेती है, तो वह जिस प्रकार अपनी संतान को पानी में चांद का प्रतिबिंब दिखा कर उसे प्रसन्न कर सकती है, उसी सहजता से चंद्रयान का प्रक्षेपण भी कर सकती है। अर्चना ने कहा भारत में महिलाएं समाज की विश्वकर्मा हैं, अतः वह जितने सुंदर और प्रगतिजनक विचार रखेगी, उतना ही सुंदर समाज और उन्नत देश का निर्माण होगा। इस दौरान अर्चना मीना ने आह्वान करते हुए कहा कि अपनी गरिमा, गौरव और स्त्रियोचित गुणों के प्रति गर्व एवं सम्मान का भाव रखते हुए हमें पुनः अपनी सोच और भूमिका को विस्तार देते हुए समाज और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना होगा।

 

Women in India are Vishwakarma of the society – Archana

 

इस अवसर पर सम्मलेन संयोजिका होने के नाते सफल आयोजन हेतु अर्चना ने आयोजन समिति की सभी सदस्यों और दौसा, करौली, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर आदि जिलों से पधारी मातृशक्ति का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में विभिन्न प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ. आरती भदोरिया, मुख्य वक्ता वंदना मित्तल, विशिष्ट अतिथि वीणा भोजक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभाग संयोजिका गीता जैलिया, मंच संचालिका रीना जोशी, सुमन, कीर्ति सुवालका, मीना शर्मा सहित समाज के हर वर्ग, व्यवसायी, चिकित्सक, समाज सेवी, सामाजिक संगठन चलाने वाली, शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी व विभिन्न समाजों का नेतृत्व करने वाली महिलाएं सम्मिलित रहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !