Monday , 8 June 2026
Breaking News

उद्यमिता एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु विद्यार्थियों को किया प्रेरित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के माध्यम से संचालित उद्यमिता एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु छात्र-छात्राओं को अभिप्रेरित करने हेतु एक उपयोगी और रोचक व्याख्यान क्षेत्रीय सहायक निदेशक इग्नू जयपुर कमलेश मीना द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने कई पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।

Motivated students  enter entrepreneurship skill development courses
मीना ने छात्रों को बताया कि युवा भारत जैसी केन्द्र सरकार की योजना अति उपयोगी व प्रासंगिक है। 2013 से संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने एनएनएसपी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वप्रेरित, स्वैच्छिक प्रयास करने को अभिप्रेरित किया व उद्यमिता एवं कौशल विकास हेतु विभिन्न कलाओं के माध्यम से रोचक उदाहरण दिये।
उन्होंने खाद्य एवं पोषण, जैविक कृषि, प्रयोगशाला तकनीकों, पर्यटन अध्ययन और अंग्रेजी के क्रियात्मक पक्ष पर भी बल दिया। विद्यार्थियों की अभिरूचि और हुनर के माध्यम से ही कौशल विकास किया जा सकता है। उन्होंने एसएमईई के बारे में बताया और रोजगारपरक अध्ययन पर बल दिया। इग्नू ओआईसीसी, बीएआर, एसएचएस, आईएनसी, एमसीआई के माध्यम से कार्यक्रम की संरचना करता है। ये सभी रोजगारपरक कार्यक्रम है।
मीना ने विद्यार्थियों को ईमानदारी पूर्ण प्रयासों से उन्नति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्नातक के साथ ही यह पाठ्यक्रम भी पूर्ण किये जा सकते है।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और प्रेरित किया। इस दौरान इग्नू के सह समन्वयक डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता, सदस्य डाॅ. मो. नईम, डाॅ. उषा पिल्लई, डाॅ. गुंजिका दुबे और प्रयोगशाला सहायक प्रभुलाल बैरवा भी उपस्थित रहे।
अन्त में इग्नू के सह समन्वयक डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !