सवाई माधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने आज गुरुवार को इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की समीक्षा विकास अधिकारियों से की। इसके बाद सीईओ ने पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत पीपल्दा, बामनवास की ग्राम पंचायत अमावरा और गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत तलावाड़ा में इंदिरा रसोई संचालन की व्यवस्था को जांचा। साथ ही इंदिरा रसोई में बन रहे भोजन को भी चखा।

रसाई में स्वछता का ध्यान रखने सहित बिजली व पानी सुचारू रखने के विकास अधिकारीयो को निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतों में भी इंदिरा रसोई तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए है। इसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पंचायत समिति बौंली में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुना एवं विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश जारी किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया