मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पप्पूलाल पुत्र लल्लू प्रसाद निवासी लालसोट जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू अभियान चलाया हुआ है।

विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में मलारना डूंगर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बौंली के प्रकरण में फरार चल रहे वारन्टी पप्पूलाल पुत्र लल्लू प्रसाद निवासी लालसोट जिला दौसा को गिरफ्तारी वारण्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी खनसिंह खटाना, मोतीसिंह एएसआई, सतवीर कांस्टेबल, हरवीर कांस्टेबल, महेन्द्र कांस्टेबल एवं शारुप कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया