Thursday , 23 July 2026
Breaking News

नशा मुक्ति अभियान एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान बनाने में करें सहयोग : कलेक्टर

नशा मुक्ति अभियान एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेहतर सिटी शहर सवाई माधोपुर में जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

Cooperation making Nasa Mukti Abhiyan Anemia free Rajasthan
जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र.छात्राओं से तम्बाकू एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने को कहा। इस दौरान जिला कलेक्टर ने तम्बाकू मुक्त सवाई माधोपुर, तम्बाकू मुक्त तहसील एवं तम्बाकू मुक्त वार्ड बनाने का छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी देकर समझाया तथा विद्यालय के छात्रों को आयरन की दवा भी खिलाई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों, मित्रों एवं परिचितों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों एवं नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी।
इस दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर ने सीएचसी चौथ का बरवाड़ा के तपेन्द्र शर्मा सहित दो अन्य को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास, सीएमएचओं डॉ. तेजराम मीना, जिला शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. नीरज कुमार भास्कर सहित छात्र-छात्राओं सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !