Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

23 व 30 सितम्बर को लगेंगे आयुष्मान हेल्थ मेले

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भव अभियान प्रारंभ किया गया है जिस के अंतर्गत एनसीडी यानि कि गैर संचारी रोग कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक व्यापक पहल है। अभियान के तहत की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 13 सितम्बर को किया जा चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयुष्मान भव अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया।

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जयपुर से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच प्रत्येक हैल्थ वैलनेस सेंटर स्तर पर जनसंख्या आधारित एनसीडी स्क्रीनिंग, हाईपरटेंशन, डायबिटीज एवं तीन काॅमन कैंसर, ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर जांच, हैल्थ प्रमोशन, आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट का निर्माण, उपचार एवं निदान किया जाएगा।

 

Ayushman Health Fair will be held on 23rd and 30th September in sawai madhopur

 

आयुष्मान आपके द्वार के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। सवाई माधेापुर जिले में 23 सितम्बर व 30 सितम्बर को आयुष्मान साप्ताहिक हैल्थ मेलों का आयोजन समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान भारत उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर किया जाएगा।

 

उन्होने बताया कि 2 अक्टूबर को एनसीडी बीमारियों से बचाव के हेतु एवं जागरूकता बढाने के लिए ग्राम तथा वाॅर्ड स्तर पर बनी हुई विभिन्न ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति, महिला आरोग्य समिति की आयुष्मान सभाओं का आयोजन कर स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जागरूकता बढाने का कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत व वाॅर्ड को आयुष्मान ग्राम पंचायत व आयुष्मान अर्बन वाॅर्ड, स्वस्थ गांव का भी दर्जा दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !