Thursday , 23 July 2026
Breaking News

फर्जी पासपोर्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के मामले मे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी इमरान खान पुत्र तययवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्दशन में एवं हिमांशु शर्मा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व दीपक खण्डेलवाल वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में ऑपरेशन आक्रमण के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान पासपोर्ट अधिनियम सन 1967 में आरोपी सददाम खान उर्फ बिहारी के फर्जी निवास स्थान ग्राम ज्वालपुर श्योपुर मध्यप्रदेश आधार कार्ड में जुड़ रहा है, के संबंध में पुलिस राजकाॅप एप से डिटेल प्राप्त की गई तो मोबाइल नंबर सिम आरोपी इमरान के ही नाम-पता से जारी है।

 

Wanted accused arrested in fake passport case in sawai madhopur

 

आरोपी इमरान का अपने नाम पता से जारी सिम नम्बर 7073505028 को मामले में गिरफ्तार शुदा आरोपी सददाम खान उर्फ बिहारी को उसके आधार कार्ड में जुडवाने, उसी मोबाइल नम्बर से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल मध्यप्रदेश में पासपोर्ट के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के लिये तथा जब पासपोर्ट बन जाये तब बीजा ,आपस में कम्युनिकेशन करने के लिये आदि अन्य प्रयोजनों के लिये जिससे मामला आरोपी सददाम खान उर्फ बिहारी आसानी से विदेश चला जाये और पुलिस की पकड में नही आयें की अपनी सहमति से सारी प्रकरण घटना में शरीक होना स्वीकार किया है। ऐसी सूरत में आरोपी इमरान खान पुत्र तययवा निवासी गांव दोबड़ा कलां सवाई माधोपुर के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम सन 1967 का अपराध प्रमाणित पाया गया है। ऐसी सूरत में मामले में इमरान को गत 17 सितंबर को थाना परिसर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में जितेन्द्र सिंह एएसआई, अजीत मोगा एएसआई, शिवचरण कांस्टेबल, यदुवीर कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !