Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रणथंभौर : अलविदा T-85 पैकमेन

रणथंभौर नेशनल पार्क में 30 जनवरी की शाम टाइगर टी 85 पैकमैन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार टाइगर का शव 2 से 3 दिन पुराना है जिसमें दुर्गंध आने लगी थी। वन विभाग के कर्मचारियों को खंडार रेंज के इंडाला वन क्षेत्र में बीच रास्ते में टाइगर का शव पड़ा हुआ मिला। शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर राजबाग चौकी पर रखवाया। जहां उसका 31 जनवरी को पोस्टमार्टम कर शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

Ranthambore Tiger T-85 packman last cremated Death National Park
टाइगर के मौत के कारणों का वन विभाग द्वारा अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया। लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अन्य टाइगर से आपसी लड़ाई की वजह से इस टाइगर की मौत हुई है।
वन विभाग के अधिकारियों का यह भी मानना है कि दूसरा टाइगर टी 20 भी लड़ाई में बुरी तरह घायल हुआ होगा। वन विभाग के अधिकारी दूसरे टाइगर की तलाश में जुटे हुए हैं। रणथंभोर नेशनल पार्क मे मछली की बेटी कृष्णा का दूसरे प्रसव के दौरान इस बाघ का जन्म हुआ था। 2014 में टाइगर पैकमैन की पहली साइटिंग हुई थी और उस दौरान ये पदम तालाब राजबाग मलिक तालाब के आसपास विचरण करता था। बाद में अपनी स्वतंत्र टेरिटरी बनाने के लिए टाइगर पैकमैन खंडार की ओर विचरण करने लग गया।
जिस तरह बीच सड़क पर टाइगर टी 85 का शव बरामद हुआ, उससे वन विभाग की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। टाइगर का शव 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है ऐसे में सवाल यह उठता है कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किस तरह की गश्त की जाती है और वन्यजीव की किस तरह की मानिटरिंग की जाती है। टाइगर टी 85 की मौत को लेकर कर्मचारियो द्वारा की जाने वाली निगरानी को लेकर इसकी जांच की जानी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !