Thursday , 23 April 2026
Breaking News

धूमधाम से रवाना हुई देवधाम जोधपुरिया के लिए पदयात्रा

शिवाड़ कस्बे में गुर्जर समाज के तत्वाधान में भगवान देवनारायण मंदिर से भव्य शोभा यात्रा ध्वज पूजन देवनारायण के जयकारों से देव धाम जोधपुरिया के लिए पदयात्रा रवाना हुई। विकास गुर्जर ने बताया कि गत मंगलवार सुबह 10 बजे देवनारायण मंदिर में गुर्जर समाज द्वारा शिवाड़ गणमान्य व्यक्तियों एवं महिलाओं ने विधि विधान के साथ पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री के सानिध्य में ध्वज पताका का पूजन अर्चना कर पदयात्रा समिति शिवचरण धाबाई के हाथों ध्वज पता का सौंप कर गाजे बाजे देवनारायण के जयकारों के साथ पदयात्रा रवाना हुई। इस अवसर पर देवनारायण समिति के सदस्य धनराज धाबाई सीताराम नेकाडी राजाराम, गिरिराज, मनराज, मुकेश धाबाई जीतू गुर्जर सीताराम डोही द्वारा स्योपुर खंडार, चौथ का बरवाड़ा से आने वाले पद यात्रियों एवं गणमानी व्यक्तियों को साफा माला पहना कर स्वागत किया गया शोभा यात्रा देव मंदिर से प्रारंभ हुई जिसमें गुर्जर समाज के नवयुवक महिलाएं पुरुष बच्चे बच्चियों ने देवनारायण के भजनों पर नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे।

 

Padyatra for Devdham Jodhpuria started with much fanfare

 

शोभा यात्रा देवनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर, मुख्य बाजार, कल्याण मंदिर कुशवाहा मोहल्ला से होती हुई गौतम आश्रम पहुंची जहां गौशाला समिति द्वारा सभी पद यात्रियों को नाश्ता चाय पानी पिलाकर स्वागत किया गया और आगे के लिए रवाना किया गया। रामसहाय गुर्जर ने बताया कि पद यात्री रात्रि को निवाई में विश्राम करेंगे तथा बुधवार को सुबह जोधपुरिया धाम के लिए रवाना होंगे जो दोपहर जोधपुरिया पहुंचकर ध्वज पता का चढ़ाई जाएगी वहीं रात्रि को देवनारायण मित्र मंडल समिति द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रामफूल धाबाई, श्रवण धाबाई, राजा राम गुर्जर, शंकर डोई श्योजी गुर्जर, सीताराम गुर्जर, शंकर गुर्जर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !