लायंस त्रिनेत्र क्लब सवाई माधोपुर की ओर से स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार कार्यक्रम के तहत सवाई माधोपुर कच्ची बस्ती में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका सक्सेना द्वारा महिलाओं को स्वयं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, खानपान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब की तरफ से महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में दीपिका सिंह चौहान, कनक लता, लायन आशा शर्मा, लॉयन प्रेम देवी आदि ने भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया