Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मेले हमारी संस्कृति के संरक्षण का आधार – डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी

मेले हमारी संस्कृति के संरक्षण का आधार हैं तथा आपसी मेल जोल और भाई चारे का प्रतीक हैं। यह बात भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने मकसूदनपुरा स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में आयोजित देवनारायण मेले में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे मेलों के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के लोग एक जगह एकत्र होते हैं और परस्पर विचारों का आदान प्रदान करते हैं। परिणाम स्वरूप पारस्परिक भाईचारे और सहयोग की भावना का विकास होता है।

 

Fairs are the basis of preservation of our culture - Dr. Madhu Mukul Chaturvedi

 

मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पौराणिक प्रसंगों के गीतों के माध्यम से युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति से परिचित होकर संस्कारित होती है। ऐसे मेले हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने सभी से निर्धारित टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल करके अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया तथा जयपुर में 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आथित्य में आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर गजानंद शर्मा, जिनेंद्र प्रजापत, राजा राम, बुद्धि प्रकाश, गिर्राज गुर्जर तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !