Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में चले तीरंदाजों के तीर

राजस्थान तीरंदाजी संघ एवं सीएसटी फाउंडेशन के सजा प्रयासों से आयोजित होने वाली जूनियर व सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज मंगलवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर के मैदान पर हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद की सभापति राजबाई बैरवा रही। बैरवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सवाई माधोपुर में इस तरीके के आयोजन शहर के विकास में मजबूती प्रदान करते हैं।

 

वहीं समारोह की अध्यक्षता शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने की। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीरंदाजी खेल से सवाई माधोपुर में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक अवसर मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर रहे। गुर्जर ने कहा कि राजस्थान तीरंदाजी संघ का उद्देश्य है प्रदेश के हर जिले में तीरंदाजी खेल के आयोजन करवा कर तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देना है।

 

Arrows of archers shot in Sawai Madhopur

 

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भैरू लाल मीणा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस टोंक सवाई माधोपुर, नंद बाबा डेयरी के डायरेक्टर विजय सिंह मीणा, हरिसिंह नाथावत, विजेंद्र सिंह राजावत, हेमेंद्र शर्मा, नगर परिषद के पार्षद संजय शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। जूनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप के प्रथम दिन रिकर्व, कंपाउंड व इंडियन राउंड के रैंकिंग राउंड के मुकाबले खेले गए। रिकर्व राउंड में सीएसटी फाउंडेशन के राहुल नगरवाल प्रथम, सवाई माधोपुर के हर्ष वर्मा द्वितीय, धौलपुर के ध्रुव सैनी तृतीय स्थान पर रहे।

 

वहीं रिकर्व छात्र वर्ग में नागौर से खुशी कुमावत प्रथम, जयपुर की निक्की शर्मा द्वितीय, श्रीगंगानगर की हरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रही। कंपाउंड स्पर्धा के रैंकिंग में जयपुर के सचिन चेची प्रथम, अलवर के प्रदुमन यादव द्वितीय, भीलवाड़ा के वासु पोसवाल तृतीय स्थान पर रहे। कंपाउंड स्पर्धा के छात्र वर्ग में जयपुर की प्रिया गुर्जर प्रथम, सवाई माधोपुर की यशस्वी यथावत द्वितीय, बीकानेर की माया बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन व्यक्तिगत व टीम मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के निदेशक अनिल जोशी ने बताया कि राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। जूनियर व सब जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रदेश के 600 से अधिक तीरंदाज सवाई माधोपुर में हिस्सा लेने आ रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन राजस्थान तीरंदाजी संघ से प्रतिनियुक्ति निर्णय के रूप में अनिल जोशी, दुष्यंत मिश्रा, सुनील चौधरी एवं भंवर लाल व्यास रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !