Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रकृति और पर्यावरण विषय पर गीत गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विश्व आर्द्रभूमि दिवस के उपलक्ष्य में प्रकृति और पर्यावरण विषय पर राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सवाई माधोपुर द्वारा गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों से पांचवी से आठवीं कक्षा के प्रतिभागियों ने निःशुल्क पंजीकरण कराया एवं प्रतियोगिता में भाग लिया।

competition on nature and environment
इस दौरान संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस द्वारा प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से जुड़े विषय के बारे विस्तार से समझाया। सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के विषय से सम्बन्धित अर्थपूर्ण प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रदान करते हुए गायन प्रस्तुत किये।
संग्रहालय द्वारा आमंत्रित निर्णयकर्ताओं में हनुमान प्रसाद शर्मा कोर्डिनेटर रणथम्भौर फाउंडेशन एवं नीरज गुप्ता सचिव अल्पाइन विद्यापीठ सेकेंडरी स्कूल ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किये गीत गायन का अवलोकन कर परिणाम की घोषणा की।
गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को संग्रहालय की पांचवी वर्षगांठ दिनांक 1 मार्च 2019 के अवसर पर आयोजित समारोह में आकर्षक पुरस्कार वितरित किये जाने की घोषणा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !