Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विश्व ह्रदय दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

वर्तमान में भारत एवं विश्व में असामयिक मृत्यु का मुख्य कारण ह्रदय रोग है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने से ह्रदय रोग से होने वाली मृत्यु को काफी कम किया जा सकता है। हदय रोग से बचाव की जानकारी आमजन को देने के उद्देश्य से यूज हार्ट नो हार्ट थीम के साथ विश्व ह्रदय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में आमजन की नि: शुल्क स्क्रीनिंग की गई। जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपी व शुगर की नि: शुल्क जांच की गई। साथ ही सभी मरीजों को ह्रदय रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जीवन की आपाधापी के बीच सेहत और दिल को दुरूस्त रखना चुनौती बन रहा है। इनसे बचने के लिए खुद को तैयार करना होगा, तभी हमारा दिल स्वस्थ रहेगा।

 

Programme organized on World Heart Day in sawai madhopur

 

लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक रखने के लिए हर 29 सितम्बर को विश्व ह्रदय दिवस मनाया जाता है। विश्व ह्रदय दिवस मनाने की शुरूआत वर्ष 2000 में की गई थी। दिल की बीमारी का सबसे बड़ा दुश्मन तनाव है इसका बड़ा कारण जीवनशैली है। इसके अलावा बिगडी हुई दिनचर्या, गलत खानपान, प्रदूषण के चलते दिल से जुड़ी बीमारियां काफी बढ़ रही है। अब कम उम्र में भी इस बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। दिल को दुरूस्त करने के लिए सही खानपान, व्यायाम व तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन स्त्रावित होते हैं वे हदय की पूरी प्रणाली खराब कर देते हैं। ह्रदय रोग से बचाव के लिए देर रात तक ना जागें, तंबाकू का सेवन ना करें, व्यायाम करें, नमक का सेवन कम करें, संतुलित भोजन करें, कम वसा वाला आहार लें, फल सब्जियों का भरपूर सेवन करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !