Thursday , 23 July 2026
Breaking News

सिंधु सभा की तीन इकाईयों का हुआ गठन

भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार सवाई माधोपुर जिले में भारतीय सिंधु सभा की तीन इकाइयों का गठन किया गया तथा इकाई अध्यक्षों का चुनाव करवाया गया। संगठन के हा.बो. इकाई महामंत्री विकास लखवानी ने बताया कि बजरिया इकाई में अशोक असनानी को, हाउसिंग बोर्ड इकाई में नरेश बसंदानी को तथा शहर इकाई में भगवान दास किरणानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इन तीनों इकाई अध्यक्षों द्वारा परमानंद लखवानी को सर्वसम्मति से सवाई माधोपुर का जिलाअध्यक्ष चुना गया।

 

Three units of Sindhu Sabha formed in sawai madhopur

 

28 सितम्बर को जयपुर में आयोजित बैठक में सभी जिला अध्यक्षों द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष हेतु मोहनलाल वाधवानी को सर्वसम्मति से चुना गया। विकास ने बताया कि भारतीय सिंधु सभा का राजस्थान में गठन 1979 में हुआ था। संगठन का उद्देश्य सिंधी भाषा एवं संस्कृति को बचाना एवं समाज के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य करना है। सिंध के संतों, महात्माओं, वीर अमर बलिदानियों के बारे में आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराना है। हर वर्ष सिंधी स्मृति दिवस, संत कंवर राम, शहीद हेमू कालाणी का शहीद दिवस, जन्म दिवस, महाराजा दाहिर सेन का शहीद एवं जन्म दिवस, 10 अप्रैल सिंधी भाषा दिवस, चेटीचंड, असोज का चंद्र आदि मनाए जाते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !