सवाई माधोपुर में टाइगर किलिंग की घटना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गंभीरता से लेते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला कलेक्टर को निर्देश देते हुए तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री सहायता कोष मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि आज ही जारी करने के निर्देश दिए है।

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायता राशि जारी करने की प्रोसेस शुरू कर दी गई है, साथ ही सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर एवं 2 फरवरी को टाइगर द्वारा किलिंग की घटना में मृतक आश्रितों को वन विभाग द्वारा चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक एक-लाख रूपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता जारी की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया