सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बामनवास स्थित बालाजी डूंगरी में बामनवास विधानसभा और गंगापुर सिटी में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया।

सांसद सूत्रों के अनुसार इस दौरान सांसद ने बामनवास विधानसभा क्षेत्र की 2 गौशालाओं और गंगापुर सीटी विधानसभा क्षेत्र की 6 गौशालाओं के विकास के लिए अपनी ओर से 51-51 हजार रूपए भेंट किये।
बैंठक में सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, गंगापुर से पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, लोकसभा विस्तारक जितेन्द्र सिंह शेखावत, जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव, राजेन्द्र मीणा, संगठन महामंत्री भरतलाल मथुरिया, दोनो विधानसभा के मण्डल व मोर्चा अध्यक्ष मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया