Monday , 30 September 2024

भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति सम्मेलन हुआ संपन्न

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गंगापुर एवं बामनवास विधानसभा में जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा की अध्यक्षता में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत ने सम्मेलन को उद्बबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस के शासन में महिलाओं पर अत्याचार में दिन-रात वृद्धि हुई है। कांग्रेस ने केवल तुष्टिकरण की राजनीति की है।

 

महिलाओं के साथ बढ़ते बेलगाम अपराध एवं बढ़ते भ्रष्टाचार से राजस्थान की जनता त्रस्त है। उन्होंने नारी शक्ति से आव्हान किया कि सभी मिलकर इस कांग्रेस के कुशासन को जड़ से उखाड़ने का संकल्प ले। इस अवसर पर दीपा नाथावत ने कहा की जहां एक और कांग्रेस महिला को सुरक्षा एवं सम्मान को देने मैं असफल रही, वहीं दूसरी और प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाया।

 

Nari Shakti Sammelan of BJP Mahila Morcha concluded

 

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने महिलाओं से कहा कि महिलाएं न केवल घर परिवार को सशक्त करती है बल्कि देश एवं देश की राजनीति में भी उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्र निर्माण की नीतियों में महिला भागीदारी बनी रहे इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा।

 

कार्यक्रम में गंगापुर शहर मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित, महामंत्री अनीता व्यास, सरिता बंसल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संगीता बोहरा, महिला मोर्चा महामंत्री उर्मिला सिंह, जिला मंत्री अंजू जाटव, संयुक्त मोर्चा अग्रिम संगठन विनोद शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा नागेश लोधी, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, बौंली मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू सिंघल मंडल, अध्यक्ष लखन मीणा, मोर्चा के कार्यक्रम संयोजक लालचंद गौतम, मंडल महामंत्री बौंली गिरीश गौतम, सरपंच प्रेम देवी, प्रधान शशि कला मीणा, राम अवतार मीणा, सीमा गौतम, मीना जैन, सावित्री शर्मा, प्रधान मंजू गुर्जर, ममता मीना, पपलेश बैसला सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Centenarian voters Rajasthan will be honored Sawai Madhopur News

100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग 1 अक्टूबर, 2024 को …

Big action on gravel minig in shivad sawai madhopur

बजरी माफिया पर बड़ा एक्शन, 1200 टन बजरी सहित पोकलेन मशीन जब्त

जयपुर/सवाई माधोपुर: खान विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात औचक कार्रवाई करते हुए सवाई …

Case registered against BJP leaders for making objectionable remarks against Rahul Gandhi

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा नेताओं पर कराया मामला दर्ज

सवाई माधोपुर: जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की ओर से जिलाध्यक्ष गिर्राजसिंह गूर्जर एवं जिला …

Review meeting regarding BJP membership campaign concluded in sawai madhopur

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सवाई माधोपुर आगमन …

Bharat Vikas Parishad Sawai Madhopur activity Mother Milk bank 28 Sept 24

संस्कृति सप्ताह के तहत मातृशक्तियों को किया सम्मानित

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद मानटाउन शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत मदर मिल्क बैंक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !