Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बाघ ने महिला को बनाया अपना शिकार | कई दौर की समझाईश के बाद माने ग्रामीण

रणथम्भौर अभयारण्य से सटे कस्बे कुण्डेरा में शनिवार को बाघ ने गांव की एक महिला को अपना शिकार बना लिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना करीब प्रातः 5 से 6 बजे के आस पास की है। जब गांव की 40-45 वर्षीय महिला मुन्नी देवी पत्नी रमेश नाथ आबादी क्षेत्र के निकट ही अपने खेत के पास शोच करने गई थी। उसी समय बाघ ने गांव से गुजरने वाली मुख्य सड़क के पास ही महिला को अपना शिकार बना लिया। बाघ ने महिला के टुकड़े कर दिये। क्षत विक्षत शव गर्दन से अलग था। एक पैर भी वहां नहीं मिली। गांव के निकट हुई इस घटना के बाद काफी समय तक वन विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश व्याप्त हो गया।

Tiger attack women death ranthambore national parkTiger attack on women death ranthambore
घटना के बाद ग्रामीण कई घंटो तक महिला के शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम करने, 20 लाख मुआवजा देने तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुऐ शव को लेकर बैठे रहे। इस मौके पर एसडीएम, सीओ सिटी, डीएफओ, एसीएफ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कई दौर की समझाईश के बाद ग्रामीण शांत हुऐ। शव का वहीं पोस्ट मार्टम किया गया। अधिकारियों ने इस तरह की घटना में 4 लाख का मुआवजा देने का प्रावधान होने की बात कही। जबकि नौकरी के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात कही बताई।
बहरहाल गांव के निकट हुई इस घटना से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांवों में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। बाघ अभयारण्य से बाहर निकलकर गांवो में लोगों पर हमले कर रहे हैं। वन विभाग को ऐसी घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोकने के प्रयास करने चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !