शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज गुरुवार को स्काउट एंड गाइड की रानी लक्ष्मी बाई टीम की रेंजर्स को निपुण एवं राज्यपाल पुरस्कार सर्टिफिकेट प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि स्काउट एंड गाइड का उद्देश्य विद्यार्थियों की शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षमताओं का विकास करना है। रेंजर प्रभारी अन्जु शर्मा ने बताया कि यह एक प्रगतिशील स्व शिक्षा है जो करके सीखने पर जोर देती है और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नागरिकों को जन्म देती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया