Thursday , 23 July 2026
Breaking News

चुनाव को मध्यनजर रखते हुए हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर पुलिस की विशेष निगरानी

चुनाव के मध्यनजर 80 प्रतिशत लाइसेंसशुदा हथियार किए जमा  

आम जन में विश्वास और अपराधियों में भय राजस्थान पुलिस स्लोगन को धरातल पर लाने के लिए वजिले में होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं स्वतंत्रता पूर्वक कराने के उद्देश्य से एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के सुपरविजन में जिला पुलिस प्रशासन ने आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उनकी कुंडली बनाकर रोजाना उनके मूवमेंट पर निगरानी रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है इस साल में हार्डकोर और हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष फोकस किया गया है इस बीच हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष निगरानी के लिए एक सेल गठित की गई है जो हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटरों व अन्य असामाजिक तत्वों की प्रतिदिन की दिनचर्या के संबंध में सेल प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक
को अवगत कराया जा रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस पहले से अपनी फील्डिंग सजा रही है। पुलिस द्वारा जिला सवाई माधोपुर में बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा इस साल 8 आदतन अपराधियों की हिस्ट्री खोली जाकर निगरानी रखी जा रही है। वहीं 164 वांछित अपराधियों पर इनाम घोषणा की गई है जिनमें से 77 का निस्तारण किया जा चुका है।

 

Keeping the elections in mind, special monitoring of police on hardcore and history-sheeter criminals

 

148 स्थाई वारण्टी, 29 उदघोषित अपराधी तथा 299 सीआरपीसी में वांछित 19 भगोडा अपराधियों का निस्तारण किया गया है। साथ ही 10527 व्यक्तियों को सीआरपीसी में, 5282 व्यक्तियों को 151 सीआरपीसी में, 81 व्यक्तियों को 108 सीआरपीसी में, 422 व्यक्तियों को 110 सीआरपीसी में, 28 व्यक्तियों को 122 सीआरपीसी में, 2 व्यक्तियों को गुण्डा एक्ट में, 442 व्यक्तियों को 60 पुलिस एक्ट/510 आईपीसी के तहत पाबन्द कराया जा चुका है तथा जिला सवाई माधोपुर में कुल 2495 लाइसेंसशुदा हथियारों में से कुल 2173 हथियारों को जमा किया जा चुका है। साथ ही सवाई माधोपुर जिले की सीमा दूसरे राज्य मध्यप्रदेश से लगी होने के कारण ऐसे में अपराधियों की आवाजाही बनी रहती है। इस कारण अपराधियों के हर मूवमेंट पर नजर रखने के लिये सीमावर्ती राज्य की सीमा पर निगरानी हेतु स्थायी पुलिस चैक पोस्ट लगाई जाकर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव के मध्यनजर बदमाशों का चिन्हीकरण कर लगातार कार्यवाही जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !