Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से की दावेदारी प्रस्तुत

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने सवाई माधोपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने हेतु अपना आवेदन उचित माध्यम द्वारा पार्टी तथा पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रस्तुत कर दिया है। सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों का उनके प्रति जुड़ाव है।

 

 

Senior BJP leader Dr. Madhu Mukul Chaturvedi submitted his claim from Sawai Madhopur assembly constituency

 

यदि पार्टी उनके नाम पर विचार करती है तो वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस विषय में पार्टी का जो भी निर्देश होगा वह उन्हें स्वीकार्य होगा। ध्यातव्य है कि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र सामान्य वर्ग हेतु निर्धारित विधान सभा क्षेत्र है। यहां से अब तक आधा दर्जन बार सामान्य वर्ग के प्रत्याशी विधायक रह चुके हैं।उल्लेखनीय है कि डॉ. चतुर्वेदी को संगठनात्मक कार्यों का एक लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विविध सामाजिक संगठनों में वे पिछले पैंतीस वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वे अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं।

 

 

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर से प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। डॉ. चतुर्वेदी राजस्थान भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं, भारतीय जनता पार्टी, सवाई माधोपुर के सदस्य जिला कार्यसमिति हैं। इसके साथ ही डॉ. चतुर्वेदी अन्य अनेक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। जैसे जिला सह संयोजक प्रशिक्षण विभाग भाजपा सवाई माधोपुर, प्रवक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद, राजस्थान, प्रांतीय महामंत्री, भारत तिब्बत सहयोग मंच, राजस्थान तथा निदेशक एंटी करप्शन फाउंडेशन (भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय तथा नीति आयोग से संबद्ध)।

 

 

डॉ. चतुर्वेदी की 15 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। डॉ. चतुर्वेदी 17 शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं। डॉ. चतुर्वेदी ने लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है। डॉ. चतुर्वेदी ने अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। डॉ. चतुर्वेदी को भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 82 बार सम्मानित किया गया है। डॉ. चतुर्वेदी की 150 कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर डॉ. चतुर्वेदी की अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। डॉ. चतुर्वेदी अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।

 

 

शिक्षाविद होने के साथ साथ डॉ. चतुर्वेदी पर्यावरणविद, समाजसेवी और साहित्यकार भी हैं। डॉ. चतुर्वेदी ने अबतक लगभग एक हज़ार वृक्ष लगाए हैं तथा वे अब तक 65 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। डॉ. चतुर्वेदी भारत विकास परिषद, सवाई माधोपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, सवाई माधोपुर के महामंत्री रह चुके हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं तथा राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के सवाई माधोपुर के इकाई सचिव भी रह चुके हैं।

 

 

 

 

डॉ. चतुर्वेदी अनेक संस्थाओं के आजीवन सदस्य हैं जैसे – अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान, भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद, राजस्थान राजनीति विज्ञान परिषद तथा गांधीय अध्ययन समिति। इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति तथा भारतीय जनता पार्टी में डॉ. चतुर्वेदी निरंतर सक्रिय हैं। इन सबके अतिरिक्त वे एक श्रेष्ठ समीक्षक एवं कुशल मंच संचालक भी हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !