सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की ओर से क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने के लिए 2 फरवरी से शुरू की गई धन्यवाद यात्रा मंगलवार को कुंडेरा, मखौली सहित कई गांव व ढाणियों में पहुंची। इस दौरान अबरार ने मतदाताओं का आभार जताया।

इस दौरान पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करने के बाद उन्हें गांव में पेयजल, सडक व बिजली से संबंधित समस्याएं बताई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद अबरार ने साथ में चल रहे विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए। अबरार ने कानसीर, दुब्बी खुर्द, दोबडा, सेलूू, भैंसखेडा,गोगोर, मैनपुरा, अजनोटी, दुब्बी बनास सहित कई गांव व ढाणियो में जाकर आमजन का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
बुधवार को इन गांवों में जाएगी धन्यवाद यात्रा:
6 फरवरी को सांकडा, बाढ सांकडा, श्यामौली, रघुवंटी, बिलोली, बाढ बिलोली, बैरवाओं की ढाणी, मकसूूदनपुरा, चौहानपुरा, कौथाली, दोनायचा आदि गांवों में धन्यवाद यात्रा निकाल कर विधायक मतदाताओं को धन्यवाद देंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया