Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

23 नवंबर के स्थान पर अब 25 नवंबर को होगा राजस्थान में मतदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को राजस्थान सहित अन्य 4 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी जिसमें राजस्थान में गुरूवार, 23 नवंबर, 2023 को मतदान कराने की घोषण की गई थी। परन्तु आयोग को विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से राजस्थान के विधानसभा चुनाव की मतदान तिथि में विभिन्न कारणों से मतदान प्रतिशत में कमी आने की संभावना व्यक्त की थी। भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि आयोग ने सभी संगठनों द्वारा दिए गए कारणों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतदान तिथि में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

 

Voting in Rajasthan will now be held on 25th November instead of 23rd November.

 

उन्होंने बताया कि अब यह विधानसभा चुनाव गुरूवार, 23 नवंबर के स्थान पर शनिवार 25 नवंबर, 2023 को होंगे। उन्होंने बताया की राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार से है। सोमवार, 30 अक्टूबर, 2023 को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 30 अक्टूबर से सोमवार, 6 नवंबर, 2023 तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। मंगलवार, 7 नवंबर, 2023 को नामांकनों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थी गुरूवार, 9 नवंबर, 2023 तक नाम वापसी ले सकेंगे। शनिवार, 25 नवंबर, 2023 को मतदान होगा। रविवार, 3 दिसम्बर, 2023 को मतगणना होगी। मंगलवार, 5 दिसम्बर, 2023 तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से सम्पन्न होगी।

 

पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-   

Revised Schedule of Rajasthan Assembly Election 2023

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !