Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बक्सर में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, दो ट्रेनें हुई कैंसिल, कई गाड़ियों के बदले रूट

बक्सर में हुए इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 100 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालात नाजुक बताई जा रही है। बिहार के बक्सर में बुधवार शाम को बड़ा रेल हादसा हो गया। हादसा बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुआ। यहां दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कामख्या जा रही ट्रेन संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे ने रेल ट्रैक को बड़ा नुकसान पहुंचाया इस हादसे ने रेल ट्रैक को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान तो पूरा हो गया है।

 

यात्रियों को एक स्पेशल ट्रेन से रवाना कर दिया गया है। इसके बाद ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अब पूरा हो चुका है और अब ट्रैक पर मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही ट्रैक को ठीक कर दिया जाएगा और आवागमन शुरू हो जाएगा। वहीं इस हादसे के बाद इस रूट से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के बनारस स्टेशन से चलकर पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 15125 और पटना से चलकर बनारस जाने वाले ट्रेन संख्या 15126 को 12 अक्टूबर के लिए रद्द कर दिया गया है।

 

Major train accident happened in Buxar Bihar

 

हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे- हिमंत बिस्वा सरमा

वहीं इस हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुआ कहा, “मुझे आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के पटरी से उतरने की खबर मिली है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों से संपर्क में हैं।

 

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन

रेलवे ने दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे का शिकार होने पर दुख व्यक्त किया है। रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग पटना हेल्पलाइन:-9771449971, दानापुर हेल्पलाइन:-8905697493, कमर्शियल कंट्रोल :-7759070004 और आरा हेल्पलाइन:-8306182542 पर संपर्क कर सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !