Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दस हजार का इनामी बदमाश पप्पूलाल उर्फ पप्पू मीणा गिरफ्तार  

कुण्डेरा थाना पुलिस ने ह*त्या के प्रयास के मामले में तीन साल से फरार 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी पप्पूलाल उर्फ पप्पू मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा व कारतुस बरामद किया है। सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया हत्या के प्रयास के मामले वर्ष 2020 से फरार दस हजार रूपये का इनामी बदमाश  पप्पूलाल उर्फ पप्पू मीणा पुत्र कल्याण मीणा निवासी उलियाणा थाना कुण्डेरा को अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आगामी विधान सभा चुनावों के मध्यनजर अवैध हथियार, मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी दीपक खंडेलवाल शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

 

Accused Pappulal urf Pappu Meena carrying a reward of 10 thousand arrested in sawai madhopur

 

विशेष टीम द्वारा अपराधी का कई दिनों से पीछा किया जा रहा था, गत 11.10.2023 को तकनीकि एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसर फरार अपराधी अपने घर आज मिलने आयेगा, पुलिस की टीम ने इसके लिये निगरानी रखना प्रारम्भ किया। फरार अपराधी पप्पूमीणा सुल्तान बाघ होटल की तरफ जंगल जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेरा बन्दी की एवं पुलिस टीम ने अपराधी का करीब दो किलोमीटर पीछा कर दबोचने में सफलता प्राप्त की। आरोपी ने फरारी जयपुर, बून्दी, करौली, टोंक में अपने दोस्तों के साथ काटी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम में महेन्द्र सिंह थानाधिकारी, अजीत मोंगा (सायबर सेल), इन्द्रजीत, अब्दुल रहमान सहायक उप निरीक्षक, मुकेश कुमार हैड कांस्टेबल, विनोद कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल, तेज सिंह कांस्टेबल, अजय कुमार कांस्टेबल, अजय कांस्टेबल, हरिसिंह कांस्टेबल, गोरधन कांस्टेबल, जयेदव कांस्टेबल, धनराज कांस्टेबल, गोविन्द सिंह कांस्टेबल, जनार्दन सिंह कांस्टेबल, दयाराम कांस्टेबल, राजकुमार कांस्टेबल एवं राकेश कांस्टेबल सायबर सेल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !