Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विधानसभा आम चुनाव-2023: 50 हजार से अधिक की नकदी मिलने पर होगी जब्त

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव-2023 की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होते तक प्रभावी रहेगी। विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर के लिए नियुक्त फ्लाइंग स्कवायड, विडियो व्यूइंग टीम एवं विडियो सर्विलांस टीम प्रभारियों तथा पुलिस अधिकारियों की बैठक आज शनिवार को रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय सवाई माधोपुर में आयोजित हुई। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर ने विधानसभा चुनाव-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए सभी टीम प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

 

Cash worth more than 50 thousand rupees will be confiscated

 

उन्होंने एफएसटी टीमों को अपने निर्धारित रूट पर नियमित रूप से गश्त करने, संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने, 50 हजार से अधिक की नकदी पाए जाने जब्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मादक पदार्थ, शराब, हथियार पाए जाने पर जब्त करने एवं प्रचार सामग्री में प्रकाशक, मुद्रक का नाम प्रिंट नहीं होने पर जब्त कर कानूनी कार्यवाही करने एवं आदर्श आचार संहिता नियमोें की कडाई से पालना सुनिश्चित करवाने के साथ-साथ सभा, जूलूस की विडियोग्राफी कर निगरानी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं टीम प्रभारियों को दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक दीपक खण्डेलवाल, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी टीम प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !