Sunday , 7 June 2026
Breaking News

यश दिव्यांग सेवा संस्थान ने किया जिला स्तरीय स्पेशल ओलंपिक 2023 का आयोजन

जिला स्तरीय स्पेशल ओलंपिक 2023 का आयोजन यश दिव्यांग सेवा संस्थान ने किया। संस्था निदेशक सीमा अरोड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय स्पेशल ओलंपिक 2023 का आयोजन संस्था द्वारा शेरपुर हेलीपैड के सामने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिले की मुस्कान विशेष विद्यालय, चेतना दिव्यांग विद्यालय, विवेक विशेष विद्यालय, संकल्प विशेष विद्यालय, पुलकित स्पेशल स्कूल मिशन, पुलकित सवेरा के 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से चार इवेंट कराए गए। जिसमें दौड़, बूची, शॉट पुट और जैवलिन थ्रो के गेम आयोजित किए गए।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता ने दीप प्रजलित कर किया और पुलिस उप अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने स्पेशल ओलंपिक 2023 का झंडारोहण कर शुभारंभ किया। एसडीएम अनिल व खिलचीपुर ग्राम पंचायत सरपंच ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलों का आगाज किया। मुख्य कोच प्रयागराज एवं संस्था के विशेष कोचों ने मशाल को जलाकर संपूर्ण ग्राउंड को कर करते हुए स्पेशल ओलंपिक 2023 के तिरंगे के नीचे रखकर स्पेशल ओलंपिक का आगाज किया। 2 दिन तक चला दिव्यांग प्रतिभागियों के खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने के लिए 17 स्पेशल कोच ने भाग लिया।

 

Yash Divyang Seva Sansthan organized district level Special Olympics 2023 in sawai madhopur

 

सीमा अरोड़ा ने बताया कि समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एससी गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि अमरीश पटेल व अमन एस यादव ने फर्स्ट, सेकंड एवं थर्ड पोजीशन पर आने वाले विजेताओं को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रोंज मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। यश रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर हैंडिकैप्ड चिल्ड्रन के छात्रों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के निर्देशक सीमा अरोड़ा ने इस अवसर पर विशेष शिक्षकों का सम्मान तिलक लगाकर एवं उपहार देकर किया।

 

उन्होंने बताया कि विशेष शिक्षक बौद्धिक दिव्यांग छात्रों के लिए भगवान का एक रूप है। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को यह नहीं मानना चाहिए कि वह हार गया है क्योंकि हम जीत नहीं सकते तो हमें प्रयास करने दो, इस भावना से स्पेशल ओलंपिक हर दिव्यांग को अपने क्षमता का प्रयास करने दो। उन्होंने जिला स्तरीय स्पेशल ओलंपिक 2023 की समापन की घोषणा भी की। इस अवसर पर संस्था के विशेष शिक्षक बृजराज शर्मा, दीपक शर्मा, नितेश शर्मा, काशीराम, शांतिलाल प्रयागराज एवं समस्त स्टाफ इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !