Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग ने की है सुलभ मतदान की व्यवस्था

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण राजस्थान में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो गए है। जो चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 957 मतदान केन्द्र है। जिनमें गंगापुर सिटी में 237, बामनवास में 238, सवाई माधोपुर में 237 एवं खण्डार में 245 है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 10 लाख 12 हजार 805 मतदाता है, जिनमे 5 लाख 40 हजार 901 पुरूष एवं 4 लाख 71 हजार 904 महिला मतदाता शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2018 में जिले की चारों विधानसभाओं का कुल 68.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में 61.96 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।

 

एपिक कार्ड:- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आयोग द्वारा मतदान हेतु एपिक कार्ड (फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र) को मतदान हेतु मतदाता का प्रमुख पहचान पत्र माना गया है।

 

मतदाता सूचना पर्चियां:-  जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि मतदान की तारीख, समय आदि जानने में सुविधा प्रदान करने के लिए मतदाता सूचना पर्चियां जारी की जाएगी। मतदान सूचना पर्ची में क्यूआर कोड के साथ-साथ मतदान केन्द्र, तिथि, समय आदि महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी लेकिन इसमें मतदाता की फोटो नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सभी नामांकित मतदाताओं को मतदान की तारीख से कम से कम 5 दिन पहले मतदाता सूचना पर्चियां वितरित की जाएगी। हालांकि मतदाता सूचना पर्ची को मतदाता के पहचान के प्रमाण के रूप में अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

Election Commission of India has made arrangements for easy voting

 

ब्रेल मतदाता सूचना पर्चियां:- आयोग ने विधानसभा आम चुनाव 2023 में दृष्टिबाधित दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामान्य मतदाता सूचना पर्चियों के साथ-साथ ब्रेललिपि युक्त सूचना पर्चियां बीएलओं के माध्यम से दृष्टिबाधित मतदाताओं के घर तक देने की घोषणा की है।

 

मतदाता गाइड:- विधानसभा आम चुनाव 2023 में बीएलओं द्वारा चुनाव से पहले मतदाता सूचना पर्ची के साथ-साथ मतदता के घर एक मतदाता मार्गदर्शिका (गाइड) पहुंचाई जाएगी जिसमें उन्हें मतदान की तारीख और समय, बीएलओ के सम्पर्क विवरण, महत्वपूर्ण वेबसाईटों, हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे जानकारी दी जाएगी। जिसमें मतदान केन्द्र पहचान के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ-साथ मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को क्या करना है और क्या नहीं करना है इसकी भी जानकारी इस मार्गदर्शिका में प्रदान की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !