Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नेता की पहचान पार्टी से है। आखिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यह बात राजस्थान के किस नेता के संदर्भ में कही है?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर दौरे पर रहे। नड्डा ने उदयपुर और जोधपुर संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। इन दोनों संवादों में पूर्व मुख्यमंत्री राजे भी उपस्थित रहीं। नड्डा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि नेता की पहचान पार्टी से होती है। पार्टी की पहचान नेता से नहीं हो सकती। सवाल उठता है कि नड्डा ने यह बात राजस्थान के किस नेता के संदर्भ में कही है? विगत दिनों भाजपा ने अपने 41 उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें 6 लोकसभा और एक राज्यसभा के सांसद हैं। 41 में से अधिकांश स्थानों पर घोषित उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है।

 

 

मीडिया में जो खबरें प्रकाशित हो रही है, उसके मुताबिक विरोध करने वाले अधिकांश नेता वसुंधरा राजे के समर्थक हैं। सूत्रों की मानें तो सांसदों ने भी जो फीडबैक दिया है उसमें राजे समर्थकों की भूमिका ही बताई गई है। यहां तक कि कहा जा रहा है कि विरोध करने वाले अब निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इनमें तिजारा से सांसद बालक नाथ को पूर्व विधायक मामन यादव, झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत, किशनगढ़ से सांसद भागीरथ चौधरी को गत बार के प्रत्याशी विकास चौधरी, सांचौर से सांसद देवजी पटेल को पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, विद्याधर नगर से सांसद दीया कुमारी को नरपत सिंह राजीव चुनौती दे रहे हैं।

 

After all, BJP National President Nadda has said this in reference to which leader of Rajasthan

 

ऐसी ही स्थिति कोटपूतली, देवली, भरतपुर के नगर, झुंझुनूं, लक्ष्मणगढ़, डूंगरपुर, बामनवास आदि में दी जा रही है। राजस्थान में भाजपा की राजनीति को समझने वाले कह सकते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा विधायक दल के नेता राजेंद्र राठौड़, उपनेता सतीश पूनिया या अन्य किसी नेता का ऐसा मिजाज नहीं है कि वे हाईकमान द्वारा घोषित उम्मीदवारों का विरोध करवाए। भले ही उम्मीदवारों के चयन में इन नेताओं की राय न मानी गई हो, लेकिन फिर भी ऐसे सभी नेता हाईकमान के निर्णय के साथ हैं। सब जानते हैं कि राजे के समर्थकों ने कई बार राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग की है। राजे ने भले ही अपनी जुबान से कुछ न कहा हो, लेकिन समय समय पर शक्ति प्रदर्शन जरूर किया है। राजे पिछले पांच वर्ष से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, लेकिन राजे ने राष्ट्रीय राजनीति में रुचि नहीं दिखाई है। राजे की प्रदेश राजनीति में ही सक्रिय रही।

 

17 अक्टूबर को दिल्ली में राजस्थान भाजपा की कोर कमेटी की जो बैठक हुई, उसमें भी राजे शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की होने वाली सभाओं में भी राजे को मंच पर बैठाया जाता है। 16 अक्टूबर को जोधपुर में मंच पर जब राजे की कुर्सी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के बाद लगाई गई तो नड्डा ने अरुण सिंह की कुर्सी पर वसुंधरा राजे को बैठाकर सम्मान दिया। यानी राष्ट्रीय नेताओं ने राजे का सम्मान करने में कभी कोई कमी नहीं रखी। इतना करने के बाद भी घोषित उम्मीदवारों के विरोध से भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चिंतित हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व अब यह नहीं चाहता कि घोषित उम्मीदवारों का विरोध हो, इसलिए 17 अक्टूबर को दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक रखी गई है। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !