मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ पटाखा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न ब्राण्ड के 31 कार्टून में 821.85 किलो ग्राम विस्फोटक जप्त किए है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व दीपक खण्डेलवाल पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता की पालना व अवैध कार्यों की चैकिंग की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 17 अक्टूबर को सहायक उपनिरीक्षक हरिलाल मय टीम द्वारा प्रदीप खटवानी पुत्र नारायणलाल सिन्धी निवासी रेलवे काॅलोनी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न ब्राण्ड के 31 कार्टून में करीब 821.85 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ पटाखे जप्त कर वापसी थाना पर विस्फोटक अधिनियम 1884 में मुकदमा कायम कर तफतीश जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया