विश्व हिंदू परिषद सवाई माधोपुर की जिला बैठक 20 अक्टूबर शुक्रवार को बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में जिला अध्यक्ष विमलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विहिप जिला मंत्री बलराम गुर्जर ने बताया कि जिला बैठक में प्रांत से प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम का पाथेय मिला।

जिला बैठक में विभाग मंत्री परमानंद शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। जिला बैठक में जिला मंत्री बलराम गुर्जर ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ाया जाने की जानकारी देते हुऐ सभी से अपने आस पास के लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि जिला बैठक में जिला टोली के सदस्यों एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया