Thursday , 23 July 2026
Breaking News

गुजरात में नवरात्रि के दौरान हार्ट अटैक से 24 घंटे में 7 लोगों की हुई मौ*त 

गुजरात में नवरात्रि के दौरान हार्ट अटैक का कहर, पिछले 24 घंटों में 7 लोगों की हुई मौ*त

गरबा खेलते समय 17 साल के छात्र सहित 3 को आया हार्ट अटैक

 

अहमदाबाद :- नवरात्रि के दौरान पिछले पांच दिनों में अब तक 7 की मौ*तें हो चुकी है। गुजरात में हार्ट अटैक की घटनाएं दिन-ओ-दिन बढ़ती जा रही हैं। राज्य में अलग – अलग जगह पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की अटैक से मौ*त हो गई है। जानकारी के अनुसार तीन की मौ*त नवरात्रि के दौरान गरबा खेलते समय हुई है।

 

चौंकाने वाली बात यह है कि मृ*तकों में एक 17 वर्षीय किशोर एवं 28 साल का युवक भी शामिल है। वहीं, गरबा खेलते वक्त एक 55 वर्षीय अधेड़ की भी सीने में अचानक दर्द होने से मौ*त हो गई। हालांकि, मृतकों की पीएम रिपोर्ट आना अभी बाकी है, लेकिन प्राथमिक जांच में डॉक्टर्स ने अटैक से मौ*त होने की आशंका जताई है।

 

7 people died due to heart attack in 24 hours during Navratri in Gujarat

 

राजकोट में भी दो की हार्ट अटैक से हुई मौ*त:-

खेड़ा जिले के कपडवंज में गत शुक्रवार की रात एक 17 वर्षीय वीर गरबा खेलने गया हुआ था। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरा मामला अहमदाबाद का है, जहां 28 वर्षीय रवि पंचाल की गरबा खेलते समय मौ*त हुई और तीसरा मामला वडोदरा का है, जहां एक 55 वर्षीय शंकरभाई बच्चूभाई सोसायटी में गरबा खेलते समय बेहोश होकर गिर गए थे। इसके अलावा पिछले तीन दिनों में राजकोट में भी दिल का दौरा पड़ने से दो की मौ*त हो चुकी है। इस तरह नवरात्रि के दौरान पिछले पांच दिनों में अब तक 7 की मौ*त दर्ज की जा चुकी है।

 

 

17 वर्षीय वीर की फाइल फोटो, वीर गत शुक्रवार की रात गरबा खेलते समय बेहोश हो गया था:-

सामाजिक कार्यकर्ता रिपल शाह का 17 वर्षीय बेटा वीर 11वीं का छात्र था। जो की खेड़ा जिले के कपडवंज के निवासी थे। वीर शुक्रवार की रात सोसायटी में ही गरबा खेल रहा था। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत पास के ही निजी हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौ*त हो चुकी थी।

 

28 साल के रवि पांचाल की फाइल फोटो, मां का इकलौता सहारा था रवि:-

अहमदाबाद के नारोल में रहने वाले 28 साल के रवि पांचाल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रवि के परिवार में केवल उसकी मां हैं। घर की आजीविका रवि पर ही निर्भर थी। रवि अपने दोस्तों के साथ हाथीजण स्थित वृन्दावन पार्टी प्लॉट में गरबा खेलने गए हुए थे। इसी दौरान सीने में दर्द उठने के बाद उनकी मौके पर ही मौ*त हो गई। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक रवि पूरी तरह एकदम स्वस्थ थे।

 

55 साल के शंकरभाई बच्चूभाई की फाइल फोटो, गरबा खेलते समय सीने में उठा दर्द:-

वडोदरा शहर के हरणी इलाके में वुडा हाउस में रहने वाले 55 साल के शंकरभाई बच्चूभाई राणा सोसायटी में गरबा खेल रहे थे। इसी बीच उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वहीं गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। शंकरभाई आर्मी से रिटायर्ड थे।

 

राजकोट में 24 घंटे में अटैक से 2 की मौ*त:-

इसी प्रकार राजकोट में 24 घंटे में हार्ट अटैक से 2 की मौ*त हो गई है। शहर के राया रोड़ पर अमृता पार्क सोसायटी निवासी बिल्डर जयेश झालावड़िया उम्र 44 वर्ष सुबह करीब 7 बजे अपने घर में बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौ*त हो गई। दूसरे मामले में सेंट्रल जेल में ड्यूटी के दौरान सवाईसिंह हलाजी सोढ़ा की दिल का दौरा पड़ने से मौ*त हो गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !