भैयादूज पर्व के दिन यानि 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार केदारनाथ के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली धाम से रवाना होगी और लिनचोली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतापुर यात्रा पड़ावों से होते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया