Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अब हर स्टूडेंट का बनेगा “अपार” आईडी, पढ़ाई से जुड़ा हर डेटा रहेगा इस आईडी में  

नई दिल्ली:- ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री यानी अपार आईडी (APAAR ID) स्टूडेंट्स की अब इसी से पहचान तय होगी। यह अपार आईडी आधार की तरह ही होगी। इसमें भी आधार कार्ड की तरह 12 डिजिट का नंबर होगा। यह आईडी बाल वाटिका, स्कूल और कॉलेज में एड्मिशन लेते ही मिलेगी।

 

Now Apaar ID will be created for every student, every data related to studies will be in this ID.

 

स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी ट्रांसफर, स्किल ट्रेनिंग, सर्टिफिकेट सत्यापन, इंटर्नशिप, स्कॉलरशिप, अवॉर्ड, कोर्स क्रेडिट ट्रांसफर जैसी जानकारी डिजिटल रूप में होगी। पूरे देश में करीब 30 करोड़ स्टूडेंट्स हैं। 4.1 करोड़ उच्च शिक्षा व स्किलिंग कोर्स से जुड़े हुए हैं। एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट सिस्टम के चलते इस सत्र से एक हजार उच्च शिक्षा संस्थानों के एक करोड़ छात्र-छात्राएं अपार के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

 

सरकार का उद्देश्य सभी छात्रों को अपार के दायरे में लाने का है। शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों के सभी स्टूडेंट्स का अपार रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया है।

 

 

अपार आईडी के लिए वो सब कुछ जो जानना जरूरी है:-

यह अपार आईडी कहां बनेगी ? अपार आईडी आधार नंबर के जरिए ही जारी होगा। यह आईडी स्कूल और कॉलेज के माध्यम से ही बनेगी। माता- पिता या अभिभावकों की सहमति होना जरूरी होगी। इसका डेटा शिक्षा संबंधी विभागों और संस्थानों के साथ साझा होगा। इसके तहत बच्चों का आधार वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। अपार से जुड़े रिकॉर्ड डिजिलॉकर में उपलब्ध होंगे।

 

 

आखिर कहां उपयोग होगी अपार आईडी?

 

अकादमिक गतिविधि की अधिकृत सूचना इस नंबर के साथ उपलब्ध होगी सकेगी। नौकरी पाने के लिए भी सीधे अपार नंबर का इस्तेमाल हो सकेगा। यही नहीं, नौकरी पाने के बाद स्किलिंग, रीस्किलिंग या अपस्किलिंग में भी इसी का इस्तेमाल हो सकेगा।

 

 

देश के सभी संस्थानों के पास अपने छात्रों और शिक्षकों का डेटा होता है, लेकिन यह एक फॉर्मेट में नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क आने के बाद मल्टीपल एग्जिट, एंट्री, नए कोर्स में लैटरल एंट्री आदि में ऐसे तंत्र की जरूरत थी, जहां एक ही प्लेटफॉर्म पर सब कुछ सत्यापित हो सके। कई बार अलग- अलग एजेंसियों के पास एक ही संस्था के बारे में उपलब्ध डेटा में भी विसंगतियां होती हैं। अब एक ही प्लेटफॉर्म से डेटा शेयरिंग से सभी किस्म की समस्याएं खत्म होंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !