Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राजस्थान में ईडी (ED) की कार्रवाई से जुड़ी खबर, प्रदेश में 12 ठिकानों पर ईडी कि कार्रवाई जारी

जयपुर:- राजस्थान में ईडी (ED) की कार्रवाई से जुड़ी इस वक्त की बड़ी – बड़ी खबरें सामने आ रही है। RCA अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी का समन भेजा गया है। वैभव गहलोत को FEMA (Foreign Exchange Management Act) के तरत समन मिला है।

 

News related to ED action in Rajasthan, ED action continues at 12 locations in the state.

 

इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्वीट पर लिखा है कि “25 अक्टूबर को राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस ने गारंटियां लॉन्च की है और आज 26 अक्टूबर को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के यहाँ ईडी की रेड पड़ गई है।  वहीं मेरे बेटे वैभव गहलोत को ईडी में हाज़िर होने का समन जारी किया गया है। अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ईडी की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।

 

 

 

ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत मीडिया से होंगे रूबरू:- 

प्रदेश में ईडी की कार्रवाई को लेकर अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 12:30 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। जानकारी के अनुसार रीट पेपर लीक प्रकरण (REET Paper Leak Case) में एक बड़ा डवलपमेंट हुआ है! ईडी की टीमें राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर स्थित आवास पर पहुंची है।

 

 

वहीं महुवा से निर्दलीय विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी ईडी (Enforcement Directorate) ने छापेमारी की है। दिल्ली से आई ईडी की विशेष टीमें जांच कर रही है।

 

 

यह कार्रवाई गोविंद सिंह डोटासरा और ओम प्रकाश हुड़ला के करीब 12 ठिकानों पर हो रही:- 

ईडी की यह कार्रवाई प्रदेशभर में करीब 12 ठिकानों पर हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश हुड़ला के 7 व गोविंद सिंह डोटासरा के 5 ठिकानों पर ईडी की यह कार्रवाई हो रही है। डोटासरा के जयपुर में तीन और सीकर में दो ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

 

ईडी से जुड़े सूत्रों के अनुसार ईडी को गोविंद सिंह डोटासरा के निवास पर पूर्व में हुई छापेमारी में ऐसे सबूत मिले थे जिनके आधार पर अब यह कार्रवाई हुई है।

 

ईडी की टीम के साथ-साथ मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी है मौजूद:-

 
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम गोविंद सिंह डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। दिल्ली और जयपुर की ईडी की टीम के साथ-साथ मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद रहे। पेपर लीक मामले में डोटासरा के नजदीकियों पर पहले ईडी के छापे पड़े थे।

 

 

सीकर और कई जगह कलाम कोचिंग सेंटर पर अगस्त-सितंबर में ईडी के छापे पड़े थे। डोटासरा ने उस समय नजदीकियों को बेवजह परेशान करने के आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि पेपरलीक मामले में ईडी राजस्थान लोक सेवा आयोग(आरपीएससी) मेंबर बाबूलाल कटारा सहित कई लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !