Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दृष्टिबाधित मतदाताओं को मिलेगी ब्रेल लिपि में मतदाता पर्ची

सवाई माधोपुर जिले के दृष्टि बाधित मतदाताओं को ब्रेललिपि में मुद्रित कर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जाएगा।

 

Visually impaired voters will get voter slip in Braille script

 

दृष्टिबाधित मतदाताओं को घर-घर बीएलओ के माध्यम से ब्रेललिपि में मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 में ईवीएम एम-3 (2013 के बाद के मॉडल) प्रयोग में ली जाएगी जिनके नीले बटन के दाहिनी ओर वोटिंग बटन पर ब्रेल लिपि में अभ्यर्थियों की क्रम संख्या ऊकेरी हुई है, जिसे दृष्टिहीन मतदाता स्पर्श करके पढ़ सकेगा। ब्रेल लिपि डमी बैलेट शीट हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मुद्रित होगी।

 

 

आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पीठसीन अधिकारी दृष्टिबाधित मतदाता को मतदान के समय डमी बैलट शीट उपलब्ध कराते हुए अनुरोध करेंगे क्या वह इस सुविधा के माध्यम से मतदान करना चाहते हैं। यदि वह ऐसा करना चाहते हैं तो डमी बैलट शीट्स पर उपलब्ध जानकारी का पठन करने के बाद उन्हें वोटिंग कम्पार्टमेन्ट में जाकर मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस प्रकार के मतदाता द्वारा बैलट यूनिट पर उभरे हुए उनके पसन्द के अभ्यर्थी के सामने का बटन दबाकर मतदान किया जाएगा।

 

 

 

 

यदि वह अपने साथ निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 49 एन के अनुसार सहायक साथ ले जाना चाहते है तो इसकी पीठासीन अधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सामान्य मतदाताओं को बीएलओ द्वारा मुद्रित मतदाता पर्ची दी जाएगी। इसके साथ-साथ दृष्टिबाधित मतदाताओं को ब्रेल लिपि में मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण बीएलओ के माध्यम से मतदान की दिनांक से 5 दिन पूर्व करवा दिया जाएगा।

 

 

बीएलओ द्वारा जिनको मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जाएगा। उनसे हस्ताक्षर या अंगूठा निशानी द्वारा पावती प्राप्त की जाएगी। इसका रिकॉर्ड रजिस्टर मतदान की दिनांक से 3 दिन पूर्व रिटर्निंग अधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवकों को वनकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय से गुजर रहे टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर भौम्याजी की …

Big news from West Central Railway, Kota Division

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर     कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल …

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सवाई माधोपुर:  राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को …

Action against contractors who do not complete the work on time in sawai madhopur

समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों विरूद्ध कार्यवाही, 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश

सवाई माधोपुर: जिला जल एवं स्वच्छता समिति जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की …

Minister of State Jawahar Singh Bedham inaugurated the newly constructed prosecution building in Gangapur City

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गंगापुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन का किया लोकार्पण

सवाई माधोपुर: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरूवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !